फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट, चार घंटे गुल रही पॉश इलाकों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दोहना के पास अंडरग्राउंड लाइन में फाॅल्ट होने के कारण रविवार को कोहाड़ापीर, डीडीपुरम और प्रेमनगर के कई पॉश इलाकों को चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। रविवार शाम छह बजे अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट हुआ। विद्युत निगम कर्मचारियों को फॉल्ट तलाश करने में ही दो घंटे का समय लग गया। इस दौरान प्रेमनगर के कई पॉश इलाके, बृजलोक कॉलोनी, डीडीपुरम, राजेंद्रनगर के कुछ इलाके, कोहाड़ापीर में आपूर्ति ठप हो गई। रात नौ बजे के बाद फॉल्ट ठीक कर करीब 10 बजे के बाद आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद भी ट्रिपिंग के साथ कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट के कारण समस्या आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें