फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट परवाना नगर फीडर ब्रेकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट होने से महानगर उपकेंद्र का परवाना नगर फीडर बृहस्पतिवार को ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को आठ घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

फाल्ट बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे आकांक्षा एन्क्लेव के पास हुआ था। इसके चलते आकांक्षा एन्क्लेव, परवाना नगर, मुंशीनगर, आशुतोष सिटी की आपूर्ति बाधित हो गई।
सूचना पर कर्मचारियों ने फाल्ट की तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे फाल्ट मिलने के बाद इसकी मरम्मत शुरू की गई। करीब दो घंटे बाद शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

बिजली न आने से इन मुहल्लों में रहने वाले लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से पंखे भी नहीं चल पाए।
n यहां भी हुए फाल्ट ः बृहस्पतिवार को जंफर जलने के कारण हरूनगला उपकेंद्र से पोषित रामगंगा नगर आवासीय कॉलोनी के सेक्टर तीन और पांच में दोपहर एक से तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रही है। अग्रसेन नगर कॉलोनी में दोपहर दो से पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। किला फीडर शाम छह बजे ब्रेकडाउन हो गया। करीब एक घंटे बाद यहां फाल्ट दुरुस्त हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें