फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संजय नगर में फाल्ट, सीमा विवाद में तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर में साईं हॉस्पिटल के पास शुक्रवार को हुआ फाल्ट तीन घंटे तक ठीक नहीं हो सका। दो एसडीई (सब डिविजनल इंजीनियर) के बीच सीमा विवाद की वजह से लोगों को तीन घंटे तक कटौती झेलनी पड़ी। बाद में मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो फाल्ट ठीक हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ बजे अचानक साईं हॉस्पिटल के पास रखे ट्रांसफार्मर के केबल से लपटें उठने लगीं। एक खंभे पर भी केबल जलने लगा। कुछ ही देर में इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने हरूनगला और राजेंद्रनगर एसडीई को इसकी सूचना दी तो दोनों ने ही अपना क्षेत्र न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो रात 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इधर, किला उपकेंद्र के बाकरगंज, जसोली, गढ़ी चौकी, हुसैन बाग इलाकों में शुक्रवार रात में ट्रिपिंग होती रही। सुभाषनगर, शाहदाना और सीबीगंज इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या रही।

कोहाड़ापीर और नकटिया उपकेंद्रों से आज होगी बिजली कटौती
बिजली लाइनों की मरम्मत और आरडीएसएस योजना के कार्यों के लिए कोहाड़ापीर उपकेंद्र के अशोक नगर फीडर पर रविवार सुबह 10 से शाम पांच बचे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान पटवा गली, चाहबाई, काली मंदिर इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही, नकटिया उपकेंद्र के कई इलाकों में पेड़ों की छंटाई के दौरान सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मोहनपुर, नकटिया, उड़ला जागीर, आलमपुर, उमरिया इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

बीडीए कॉलोनी में आठ स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
बिजली निगम की टीम ने शुक्रवार को बीडीए कॉलोनी तुलाशेरपुर में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। जेई संतोष कनौजिया ने बताया कि मॉर्निंग रेड के दौरान आठ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें