फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैनल में फॉल्ट, सेमीखेड़ा चीनी मिल में पेराई ठप

Thu, 21 Dec 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के पैनल में फॉल्ट की वजह से बुधवार को पेराई ठप हो गई। तौल बंद होने से मिल यार्ड में वाहनों की लंबी कतार लग गई। आए दिन फॉल्ट के चलते पेराई ठप होने से किसानों में आक्रोश है। बार-बार मिल ठप होने को लेकर बीते दिनों चीनी मिल की जीएम ज्योति मौर्या का तबादला भी किया जा चुका है। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा।
विज्ञापन

28 नवंबर से पेराई सत्र शुरू होने के बाद चीनी मिल अब तक कई बार बंद हो चुकी है। मंगलवार रात चीनी मिल के पैनल में अचानक से फॉल्ट हो गया। इसे वजह से तौल बंद करा दी। बुधवार सुबह किसानों से फॉल्ट की मरम्मत होने तक गन्ने की आपूर्ति न करने के लिए कहा गया। सुबह से ही इंजीनियर फॉल्ट की मरम्मत में जुट गए। देर शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिली। हालांकि, चीनी मिल के अधिकारियों का दावा है कि देर रात पेराई शुरू करा दी गई। मगर चीनी मिल के बाहर गन्ना लेकर खड़े किसानों ने इससे इन्कार किया।
बार-बार चीनी मिल बंद होने से हो रही परेशानी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं, चीनी मिल के सीसीओ अमित कुमार चतुर्वेदी से बात करने पर उनका कहना था कि मशीनरी में थोड़ी बहुत खराबी आती रहती है। फिलहाल पेराई की जा रही है। गन्ने की तौल भी हो रही है।
विज्ञापन

-
उप गन्ना आयुक्त और जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण
दोपहर के समय उप गन्ना आयुक्त राजीव राय और जिला गन्ना अधिकारी यशपाल चीनी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुछ देर रुकने के बाद ही वह चले गए। इस दौरान जीएम शदाब असलम कुमार मनीष भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें