फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फाल्ट ने किया परेशान, कई इलाकों में 12 घंटे तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकल फाल्ट ने गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को परेशान किया। कई इलाकों में 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। सबसे अधिक परेशानी लोहिया विहार और सुभाषनगर इलाकों में हुई। वहीं सीबीगंज, डोहरा गौटिया व ग्रीन पार्क इलाकों में लोगों को चार से पांच घंटे तक कटौती झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लोहिया विहार उपकेंद्र के लेबर कॉलोनी और सुभाषनगर उपकेंद्र के शांति विहार में बृहस्पतिवार शाम छह बजे गई बिजली शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे सुचारु हो सकी। यहां फाल्ट के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। यहां किसी उपभोक्ता को बिजली कटौती की जानकारी नहीं दी गई। दर्ज शिकायतों के मुताबिक, शुक्रवार को हरूनगला उपकेंद्र से पोषित फाइक एन्क्लेन्में सुबह आठ बजे से गुल आपूर्ति दोपहर एक बजे सुचारु हो सकी। सीबीगंज की शिवनगर कॉलोनी, जीटीआई व पिंक सिटी कॉलोनी में तड़के तीन बजे गुल हुई बिजली सुबह सात बजे आई। डोहरा गौटिया, ग्रेटर ग्रीन पार्क, मानसरोवर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर मेंं फाल्ट आने की वजह से चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। संसार एन्क्लेव में तीन घंटे बिजली गुल रही। संवाद

ट्रांसफार्मर में फाल्ट से कई इलाकों में कटौती
दुर्गानगर उपकेंद्र के जोगी नवादा में ट्रांसफार्मर में दिक्कत की वजह से सुबह 11 से दोपहर ढाई बजे तक बिजली गुल रही। मिशन कंपाउंड के होटल स्पार्क के पास स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से तीन घंटे बिजली संकट रहा। सौ फुटा रोड पर पेड़ों की छटाई के चलते गोपाल नगर फीडर डेढ़ घंटे बंद रहा। डेलापीर उपकेंद्र के सभी फीडर 33 केवी लाइन फेल होने से 40 मिनट तक ठप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें