फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिता की तबीयत गंभीर, कहा था मिलना है तो अस्पताल आ जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी बोले, मंगलवार को मुलाकात के लिए निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट ने नहीं किया था मैसेज
विज्ञापन



बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को कैंप कार्यालय आकर मिले थे। एसएसपी और चारों एडीएम व एलआईयू की मौजूदगी में उनसे 45 मिनट तक बातचीत हुई थी। मंगलवार को मिलने के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने कोई मैसेज नहीं दिया था। अस्पताल में भर्ती हमारे पिता की तबीयत गंभीर है। इसलिए सिटी मजिस्ट्रेट को मेसेज भेजवाया था कि यदि मिलना ही है तो अस्पताल आ जाएं, मगर वह नहीं आए।
विज्ञापन





डीएम ने बताया कि एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह व एडीएम सिटी सौरभ दुबे को सिटी मजिस्ट्रेट से बातचीत करने को कह दिया था। इसके बाद भी अलंकार अग्निहोत्री किसी की बात न सुनकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट को शासन-प्रशासन और सरकार के विरुद्ध अनुशासनहीन आचरण करने पर निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि एटा में भी तैनाती के दौरान अलंकार ने कुछ किया था, ऐसा कुछ पता चला है। डीएम ने कहा कि अलंकार अग्निहोत्री पूरी तरह से राजनीतिक विचारधारा से जुड़कर सब कुछ सुनियोजित तरीके से कर रहे हैं। वह प्रचार कर रहे हैं कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है और वह खुले में घूम रहे हैं। उन्हें कौन रोक रहा है। झूठ बोलने से वह सच साबित नहीं हो जाता है। सरकारी आवास भी अभी अलंकार ने खाली नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें