फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: कंधे पर लाश लेकर भटकते पिता का वीडियो हुआ वायरल, महकमे में अफरातफरी

Thu, 27 Jun 2019 10:28 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी

सार

-मामले में पर्दा डालने में जुटे सीएमएस
-प्रेस नोट जारी कर किया खंडन, महकमे में अफरातफरी
विज्ञापन
कंधे पर बेटे की लाश लेकर भटकता पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के नीमगांव के सेहरुआ गांव के रहने वाले पैजाब खान एंबुलेन्स के लिए सात साल के बेटे सज्जाद की लाश कंधे पर लेकर भटकने के मामले की गुरुवार को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गई। इस पर सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने प्रेसनोट जारी कर इस मामले का खंडन किया है। इससे प्रतीत होने लगा है कि सीएमएस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं महकमे में अफरातफरी का माहौल है। कोई भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है, यहां एक पिता अपने बेटे की लाश को गोद में लेकर भटकता रहा, लेकिन उसे शव वाहन नहीं मिला, जिसके बाद वह बेटे के शव को गोद में ही लेकर घर गया। दिल को दहला देने वाली इस घटना के बाद जिम्मेदार सबक लेने के बजाय इस पर पर्दा डालने में जुट गए हैं। एक बेबस पिता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला 26 जून का है. नीमगांव के सेहरुआ में रहने वाले पैजाब खान के सात साल के बेटे सज्जाद की जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में चल रहे इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौत होने के बाद बच्चे के पिता को काफी देर तक शव वाहन दिलाने के नाम पर इंतजार कराया गया। इसके बाद भी शव वाहन न मिलने से परेशान पिता बेटे की लाश को गोद में लेकर अस्पताल में इधर-उधर चक्कर लगता रहा आखिरकार जब शव वाहन नहीं मिला तो थक-हार कर पिता ने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया, उसके बाद रिश्तेदार जब बाइक लेकर आया तो पिता उसपर ही बेटे की लाश लेकर घर गया, बेबस पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लखीमपुर जिला अस्पताल में पहला नहीं है ये मामला

वैसे लखीमपुर के जिला अस्पताल से आई ये तस्वीर पहली नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती रही हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमा है कि अपनी गलतियों को सुधार नहीं रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद निर्देश दिए हैं कि मरीजों हर सुविधा मुहैया होनी चाहिए, लेकिन लापरवाह अधिकारी सरकार को पलीता लगा रहे हैं।

सीएमएस ने ये किया खंडन

सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने प्रेस नोट जारी कर खंडन करते हुए कहा है कि सात वर्षीय सज्जाद खान की मृत्यु 26 जून को दोपह 12.20 बजे हो गई थी। स्टाफ नर्स ने शव वाहन की बाबत बताया कि वाहन चालक एक शव लेकर गया है। आधे घंटे के अंदर वाहन चालक के आने पर तत्काल सज्जाद खान के शव को उसके आवास पर भिजवा दिया जाएगा, लेकिन परिजन इंतजार करने काके तैयार नहीं थे। परिजनों ने कहा कि मैं अपनी व्यवस्था से तत्काल ले जा रहा हूं। उन्होंने लिखा है कि इसमें अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई चूक नहीं है।

जिला अस्पताल में शव वाहन देने में यदि लापरवाही की गई है तो यह गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।- शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें