फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटे की जन्मदिन पार्टी में डांस करने को लेकर हुआ विवाद, रिश्तेदारों ने कर दी पिता की हत्या

Wed, 03 Jul 2019 01:28 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पीलीभीत में मंगलवार रात बर्थडे पार्टी मना रहे बेटे के सिर से रिश्तेदारों ने ही पिता का साया छीन लिया। दरअसल मंगलवार को छोटा खुदागंज के रहने वाले 22 वर्षीय सुनील अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे। कार्यक्रम में उनके रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। 

विज्ञापन


इसी दौरान सब लोग मिल कर डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग आपस में मारपीट  करने लगे। इस दौरान मारपीट में घायल सुनील ने दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना मिलते  ही बरेली पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मंगलवार की रात ही सीओ सिटी ने कोतवाली पुलिस के साथ मिल कर घटनास्थल का मुआयना किया।  
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के मौसेरे भाई की तहरीर पर मोहल्ले के छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि मामले के आरोपी भी मृतक के रिश्तेदार लगते हैं। सभी लोग एक ही मोहल्ले में साथ में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें