फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लाद बाप: बेटे की हत्या कर खेत में जलाया शव, तालाब में फेंकी हड्डियां, हैरान करने वाली है वजह

Mon, 22 Apr 2024 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में एक व्यक्ति ने अपने 30 वर्षीय बेटे की हत्या कर उसका शव जला दिया। साक्ष्य छिपाने के लिए हड्डियां तालाब में फेंक दीं। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा रविवार की शाम हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तालाब से हड्डियां बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
तालाब से बरामद हुईं हड्डियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र के गनेशपुर गांव में युवक बिजेंद्र (30) की उसके ही पिता रामनक्षत्र ने हत्या कर दी। इसके बाद शव जलाने के बाद हड्डियां तालाब में फेंक दीं। पुलिस ने रामनक्षत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो रविवार शाम उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने तालाब से 30 से ज्यादा हड्डियां बरामद कर लीं। घटना की वजह यह है कि रामनक्षत्र बेटे को अपनी संपत्ति से बेदखल करना चाहता था, इसमें कामयाब नहीं हुआ तो उसे मार डाला।

विज्ञापन


रामनक्षत्र का बिजेंद्र से अक्सर झगड़ा होता था। होली वाले दिन पिता से झगड़े के बाद बिजेंद्र की अपनी पत्नी नीलम से कहासुनी हुई। इस पर नीलम नाराज होकर तीनों बच्चों के साथ शारदानगर इलाके के मूलचंद पुरवा में अपने मायके चली गई। वहां रहते हुए नीलम की बिजेंद्र से फोन पर कई बार बात हुई। बिजेंद्र ने नीलम को ऑनलाइन रुपये भी ट्रांसफर किए थे। मगर अब कुछ दिनों से बिजेंद्र का फोन स्विच ऑफ मिल रहा था। 

इस पर नीलम रामनवमी वाले दिन 17 अप्रैल को ससुराल वापस आ गई। पति घर पर नहीं मिला तो तलाश शुरू की। उसने ससुर पर पति को गायब करने का शक जाहिर करते शनिवार को मितौली थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह के मुताबिक रविवार सुबह रामनक्षत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना कबूल कर ली। 

विज्ञापन
Trending Videos

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
गनेशपुर गांव में पिता द्वारा बेटे की हत्या का मामला खुलने पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने जहां शव जलाया गया, वहां से भी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद टीम ने तालाब से हड्डियां बरामद कीं और कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।

घर से 700 मीटर दूर शव जलाया
आरोपी पिता रामनक्षत्र ने गनेशपुर गांव स्थित अपने मकान से करीब 700 मीटर दूर सूखे तालाब के पास खेत में शव जलाया। इसके बाद वहां से एक किमी दूर दूसरे तालाब में बेटे की हड्डियां फेंकीं थीं।

पिता अपने बेटे को नहीं देना चाहता था जमीन में हिस्सा
बिजेंद्र की पत्नी नीलम ने बताया कि आए दिन उसके पति का अपने पिता से झगड़ा होता था। घर में सबसे बड़े बिजेंद्र थे। बिजेंद्र का एक छोटा भाई पंकज है। घर में बड़ा होने पर बिजेंद्र ही कमाता था। कुछ दिन पहले उसके देवर की शादी हो गई। वह भी कमाने लगा और उसने पास में ही अपना मकान बना लिया। 

इसके बाद उसके ससुर राम नक्षत्र अपने बड़े बेटे बिजेंद्र से दूरी बनाने लगे और जमीन में हिस्सा न देने की बात कहते थे। तीन एकड़ जमीन है। इसी बात को लेकर बिजेंद्र की पिता से लड़ाई होती थी। बिजेंद्र की पत्नी ने आरोप लगाया है कि इसी के चलते ससुर ने अपने बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन

शव दफनाने के शक में कमरा भी खोदा गया
बिजेंद्र की तलाश के लिए पुलिस जब उसके घर पहुंची तो उसकी पत्नी नीलम ने घर के एक कमरे में ससुर द्वारा मारकर शव दफनाने का शक जाहिर किया। इस पर पुलिस ने कमरे में खाेदाई भी कराई लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद कुछ देर बाद आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली और मारकर शव जलाने की बात पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें