फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटी से दुष्कर्म करने के दोषी पिता को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसमें से 20 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक युवती ने बताया था कि वह घर पर अकेली थी। मौका पाकर पिता ने चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब भी पिता ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। सुभाषनगर थाने में पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई पाॅक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए। न्यायालय ने पिता को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन


टिप्पणी : यह अपराध विश्वासघात का निंदनीय उदाहरण
न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह एक पिता की ओर से अपनी ही संतान के प्रति किए गए गंभीर विश्वासघात का निंदनीय उदाहरण है। ये समाज की नैतिक और पारिवारिक व्यवस्था की जड़ों को हिलाने वाला है। पिता का दायित्व अपनी संतान को सुरक्षा प्रदान करना, उसकी गरिमा की रक्षा करना और उसके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना होता है। अभियुक्त ने अपने पवित्र दायित्व का दुरुपयोग कर अपनी पुत्री के साथ जघन्य और घृणित अपराध किया है। इससे उसके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर गंभीर एवं दीर्घकालिक प्रभाव पड़ने की आशंका है। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता, अपराध के तरीके और उससे समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया।
-
लूट, डकैती और गोकशी करने के दोषी गैंगस्टर को दो साल की कैद
बरेली। लूट, डकैती और गोकशी करने वाले गैंगस्टर को अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। देवरनियां क्षेत्र निवासी आमिर के खिलाफ 2023 में थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। आमिर पर आरोप था कि वह आर्थिक लाभ के लिए लूट, डकैती और गोकशी जैसे अपराध करता है। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मामले की सुनवाई गैंगस्टर एक्ट के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार यादव की अदालत में हो रही थी। आमिर ने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके आधार पर न्यायालय ने उसको दो साल की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें