फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला से अश्लीलता का आरोप, पिता-पुत्र नामजद

Sun, 08 Nov 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। पति के नोएडा में मजदूरी करने का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक ने एक महिला को परेशान किया। आरोप है कि उसने महिला को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे और फोन पर अश्लील बातें कीं। विरोध करने पर मंगलवार को युवक ने महिला के मकान का गेट तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जब बरेली से घर लौटी तो मकान की दीवारें भी टूटी मिलीं। आरोप है कि युवक काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था। पीड़िता जब थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी, तब युवक ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें