Fatal attack on the witness of Tikunia case
तिकुनिया कांड के गवाह
पर जानलेवा हमला
- लखीमपुर से गोला जाते वक्त हुआ हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। हमला लखीमपुर से गोला जाते वक्त हुआ।
दिलबाग सिंह की कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग गए। फायरिंग में दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए। दिलबाग सिंह ने बताया कि लखीमपुर से गोला जाते वक्त करीब दस बजे अलीगंज के पास उनकी कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बताया गया कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए। दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की तहरीर गोला कोतवाली में दी है। हालांकि उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं जताया है।