फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग की समस्या बरकरार, स्टेट हाईवे पर भी लागू होगा सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एनएचएआई (राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण) अभी तक फास्टैग उपलब्ध कराने में फिसड्डी ही साबित हुआ है। रविवार को भी टोल प्लाजा पर टैग पाने के लिए मारामारी जैसी स्थिति रही, लेकिन जाम कुछ कम रहा। इस बीच सरकार ने राज्य स्तरीय सड़कों पर बने टोल बूथों पर भी फास्टैग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआई के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य करने की अवधि जरूर बढ़ा दी है, लेकिन टैग सप्लाई मांग के अनुरूप नहीं होने से लोग परेशान हैं। टोल प्लाजा पर भी कर्मचारी इसका वितरण और पंजीकरण आदि ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। टैग की सप्लाई अपेक्षित मांग के अनुरूप नहीं होने से टोल पर विवाद भी हो रहे हैं। टोल पर टैग स्कैन नहीं होने का सिलसिला रविवार पूरे दिन बना रहा है।
राज्य मार्गों पर भी टैग अनिवार्य
एनएचएआई के सभी टोल पर फास्टैग अनिवार्य होने के बाद अब राज्य स्तरीय सड़कों पर बने टोल बूथों पर भी यह सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे पहले सिर्फ एनएचएआई टोल प्लाजा पर इसे लागू किया गया था। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण के मुताबिक, ईंधन बचत के साथ ही प्रदूषण कम करने के लिए राज्य मार्ग पर भी फास्टैग सिस्टम लागू होगा। प्रमुख सचिव ने स्थानीय प्रशासन से भी इसमें सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें