Farr began cleaning the Ganga Ghat Ganga runs
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
क्रीडा भारती और श्री गंगा महारानी पुष्पधा कमेटी की ओर से रविवार को रन फार गंगा का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत राम गंगा घाट पर सफाई से की गई।
इसे प्रांतीय मंत्री रतन गुप्ता में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों को गंगा के प्रति जागरूक करने और मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के उद्देश्य से यह दौड़ आयोजित की गई। जो राम गंगा घाट से करेली, करगैना, सुभाष नगर, चौपुला होते हुए सिटीट सब्जी मंडी मलूकपुर स्थित गंगा महारानी के मंदिर पर संपन्न हुई। दौड़ के मंदिर पहुंचने पर महाआरती की गई। दौड़ में बहेड़ी, बल्लिया, लखौरा, करगैना, देवचरा बरेली आदि के खिलाड़यों ने भाग लिया। इस मौके पर जगदीश मिश्रा, पीपी सिंह, नरेश शर्मा, सोम कश्यप, आदित्य कुमार, विवेक पाल, शिवम कश्यप, अमन शर्मा, सुबोध अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी आदि का सहयोग रहा। संस्था के वीपी सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को दौड़ में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को हरि मंदिर में सम्मानित किया जाएगा।