बहेड़ी। किसान कल्याण समिति के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों का दल 19 मई को उत्तराखंड की रुद्रपुर में कूच करेगा। समिति के जयदीप सिंह बरार ने बताया कि रुद्रपुर से बहगुल नदी बहते हुए बहेड़ी और मीरगंज क्षेत्र से गुजरती है। इस नदी में गंदगी डालकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। सिंचाई में इस पानी का उपयोग करने पर फसल खराब हो रही हैं। नगर और फैक्टरी की गंदगी नदी में डालने से रोकने के लिए रुद्रपुर के मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन और चश्मा दिया जाएगा। किसान हाथ में किसान कल्याण समिति के झंडे लेकर, प्रदर्शन करते हुए जाएंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की गई है।