फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज केसर चीनी मिल पर तालाबंदी करेंगे किसान

Fri, 27 Oct 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। केसर चीनी मिल का पेराई सत्र आज से शुरू हो रहा है। वहीं, पिछले सत्र का भुगतान न मिलने से परेशान किसानों ने भी चीनी मिल के गेट पर तालाबंदी का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

चीनी मिल पर पिछले सत्र का करीब 135 करोड़ रुपया बकाया है। भुगतान के लिए किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी कई बार भुगतान तेज करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी अब तक भुगतान नहीं मिला है। परेशान किसान कई बार चीनी मिल के क्रय केंद्र आसपास की दूसरी चीनी मिलों को देने की मांग कर चुके हैं। मगर उनकी यह बात भी नहीं मानी गई।
बीते दिनों किसानों ने पेराई सत्र शुरू होने पर चीनी मिल गेट पर तालाबंदी का एलान किया था। इसके लिए किसान गांव-गांव जाकर संपर्क भी कर रहे हैं। किसान नेता केंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह ही हम लोग चीनी मिल गेट पर तालाबंदी करेंगे। अगर रोकने की कोशिश की जाती है गेट पर ही धरना दिया जाएगा। वहीं, बृहस्पतिवार को रोहिली, बल्ली बी, मुड़िया नबीबक्श, चका, पंडेरा, पिपरिया कनक आदि गांव में बने क्रय केंद्रों पर भी किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने केसर चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति न करने का एलान किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 10 बजे मिल चालू होगी। मुड़िया फार्म और उत्तराखंड के बंडिया में स्थित जमीन बेचकर किसानों को भुगतान देने का आश्वासन दिया गया है। गन्ना आयुक्त और डीएम को भी इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। - शरत मिश्रा, सीईओ केसर चीनी मिल

दो नवंबर से धरना देंगे भाकियू कार्यकर्ता
फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह और तहसील संरक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मनरेगा के चहेतों से बिना काम कराए वेतन दिया जा रहा है। जबकि जो लोग काम कर रहे हैं वह भुगतान के लिए भटक रहे हैं। जांच में जो कर्मचारी दोषी मिले उन्हें फिर से उसी ग्राम पंचायत में तैनाती दे दी गई। इन सब मुद्दों को लेकर दो नवंबर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें