आधुनिक खेती से जोड़ने पर जोर
उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सरसों की पैदावार बढ़ाने के लिए मिनी किट देने की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण के दौरान किसानों को अपना नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और भूमि का विवरण भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से आवेदनों की जांच की जाएगी और पात्र किसानों को मिनी किट बांटी जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष ऑफलाइन वितरण में कई किसानों ने शिकायतें दर्ज कराई थीं, इसके बाद विभाग ने इस बार ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही निश्शुल्क रूप से सरसों बीज की मिनी किट देने का निर्णय हुआ है। इसलिए किसानों को बताया गया है कि वह लोग समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।