फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड आंवला पूर्वी पर शाम चार बजे खाद न मिलने से मंगलवार शाम को गुस्साए किसानों ने केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए समय पर खाद दिलाने की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम सुशील मिश्रा ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेंटर पर मौजूद किसानों का आरोप है कि सचिव सेंटर पर ताला डालकर गायब हो गए, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना था कि वे पिछले दो दिनों से खाद के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।
सुबह दस बजे उन्हें टोकन दिया गया था, लेकिन शाम चार बजे सेंटर बंद करके सचिव चले गए।
किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव अपने कुछ खास लोगों को ही खाद देकर चले गए, जबकि बाकी किसान खाद मिलने का इंतजार करते रह गए। किसानों ने बताया कि इस समय रबी की फसल की बोआई का समय चल रहा है। समय पर खाद न मिलने से बुआई प्रभावित हो रही है, जिससे फसल की पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका है। चार दिनों बाद त्योहार भी है, ऐसे में खाद के लिए लगातार चक्कर लगाने से किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुशील मिश्रा ने बताया कि किसानों की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को जल्द ही खाद उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें