फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद के लिए मारामारी, नहीं मिलने से खाली हाथ लौटे किसान

विज्ञापन
खाद के लिए लगी किसानों की लम्बी लाइनें नैनो यूरिया दिखाती महिलाएं
विज्ञापन
मीरगंज। रबी सीजन की बोआई शुरू होते ही खाद संकट ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को मीरगंज सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान भूखे-प्यासे पूरे दिन लाइन में खड़े रहे, लेकिन शाम तक खाद न मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

समसपुर के हरीश सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन वह खाली हाथ लौट गए। कपूरपुर की ममता सुबह सात बजे से लाइन में खड़ी थीं। उन्हें पांच कट्टे खाद की जरूरत थी, पर सिर्फ दो कट्टे ही मिल पाए। इसी तरह रूपपाल सिंह निवासी मीरगंज पूरे दिन लाइन में खड़े रहे और अंत में खाद न मिलने पर मायूस होकर लौट गए।
महिलाओं ममता, देवकी और रामप्यारी ने बताया कि उन्हें खाद तो दी गई, लेकिन उसके साथ नैनो यूरिया जबरन थमाया गया, जिससे किसान नाराज हैं। संवाद
खाद की आपूर्ति कम, मांग ज्यादा : केंद्र प्रभारी : इफको केंद्र प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि खाद की आपूर्ति कम है और खाद लेने वाले किसानों की संख्या बहुत अधिक है। इसलिए सभी को एक साथ खाद उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन

सिरौली में भी भटके रहे किसान : सिरौली। साधन सहकारी समिति पर बुधवार को भी डीएपी खाद नहीं आई। कई किसान खाली हाथ लौट गए। कुछ किसानों ने मजबूरी में निजी दुकानों से महंगी दामों में खरीदी। इफको खाद सेंटर प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद आने की संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें