फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों का धरना आश्वासन पर हुआ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। एसडीएम के आश्वासन पर दूसरे दिन किसानों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया। शाही थाना क्षेत्र के गांव बगरऊ में तालाब की जगह पर एक ग्रामीण द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार बालियान के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। मामले में तहसीलदार मीरगंज के आदेश पर आरोपी राजेन्द्र के खिलाफ शाही थाने में मामला पंजीकृत करा दिया गया, लेकिन भाकियू कार्यकर्ता फिर भी धरने पर बैठे रहे। एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। वार्ता में तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार बालियान, चौधरी हरवीर सिंह, झंडू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें