फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनौना में 62 मरीज मिले बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
अखबार में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
आंवला। मनौना गांव के हर घर में बुखार के मरीज की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमा जाग गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव में शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में 62 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जिनको दवाइयां दी गई हैं।
विज्ञापन

मनौना गांव में काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित थे, जिसमें कुछ झोलाछाप तो कई आंवला सदर व बरेली में जाकर इलाज करवा रहे थे। इस मामले में अखबार में प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद जागे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 184 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई, जिसमें 62 ग्रामीण बुखार से पीड़ित मिले।
रामनगर पीएचसी प्रभारी डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि बीमार सभी लोग मौसमी बुखार से पीड़ित हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। जांच में सभी मलेरिया और डेंगू नेगेटिव पाए गए है। दवाइयां दी गई हैं। इस दौरान डॉ. शाजिद, सीएचओ दिवाकर शर्मा, मनीषा व हरिओम आदि मौजूद रहे। संवाद

अखबार में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें