फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भू-माफिया के खिलाफ मुखर हुए किसान, प्रदर्शन कर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Tue, 24 Jun 2025 07:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में भाकियू नेताओं ने किसानों के साथ कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं को उठाया। भूमाफिया के विरुद्ध आवाज बुलंद की। 
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय में किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में किसानों की समस्याओं पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेताओं ने कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। ज्ञापन लेने के बाद कमिश्नर ने समस्या सुलझाने के लिए दो घंटे का समय मांगा था। तब तक किसान वहीं कार्यालय परिसर में अपनी समस्या के विरुद्ध आवाज उठाते रहे। उनके साथ महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे। इन सभी ने दोपहर में वहीं गैस चूल्हे पर खाना बनाकर खाया। फिर मामले के निस्तारण का भरोसा पाकर किसान लौट गए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा व मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी ने कहा कि बरेली मंडल के पीलीभीत की तहसील कलीनगर के गांव सिमरावां में 181 एकड़ जमीन पर भू-माफिया का कब्जा है। किसान यूनियन के लोग इस जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग कर रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष ने दूसरी समस्या जिला बदायूं की बताई। तहसील बिसौली थाना वजीरनगंज के हरिराम मुड़िया सतासी न्यायालय से मुकदमा जीत चुके हैं, लेकिन उन्हें आज तक तहसील प्रशासन ने न तो कब्जा दिलाया और न ही न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया है। इसके अलावा बरेली के रसूला चौधरी के भूमि विकास बैंक के मामले को भी उठाया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने इस बैंक से डेढ़ से दो लाख रुपये का लोन लिया था और बैंक ने छह से सात लाख रुपये उनपर ब्याज चढ़ा दिया है। इस मामले में तहसीलदार मीरगंज और भूमि विकास बैंक के मैनेजर ने किसान दिनेश चौधरी को घर से उठा लिया। किसान नेताओं का कहना है कि इस तरह की समस्याएं जब तक सुलझेंगी नहीं, तब तक हम लोग प्रशासन के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें