फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धान का भुगतान न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। भद्पुरा ब्लॉक के किसानों को नवाबगंज मंडी समिति में धान बेचने के एक सप्ताह बाद भी भुगतान नहीं मिला है। किसानों ने 26 अक्तूबर को धान तुलवाया था, लेकिन बायोमीट्रिक सत्यापन के बावजूद उनके खातों में पैसे नहीं आए हैं। सरकार के 48 घंटे में भुगतान के दावे के विपरीत, किसान अब भी परेशान हैं।
विज्ञापन

लाल बहादुर ने 90 क्विंटल, सोमवती ने 25 क्विंटल, वीरेंद्र कुमार ने 68 क्विंटल, हर प्रसाद ने 24 क्विंटल, नारायण लाल ने 11 क्विंटल, तोताराम ने 36 क्विंटल, सर्वेश कुमार ने 81 क्विंटल धान बेचा था। इन सभी किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन भी हो चुका है। भुगतान में देरी से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में केंद्र प्रभारी उमेश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
नवाबगंज तहसीलदार सतेंद्र कटियार ने किसानों से धान क्रय केंद्र पर अपने बैंक खाते की स्थिति देखने को कहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें भुगतान न होने की जानकारी नहीं है। तहसीलदार ने कहा, यदि ऐसा हुआ है, तो सोमवार को धान क्रय केंद्र प्रभारी से बात कर भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें