फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्वर ठप होने से किसान परेशान, नहीं मिल रही खाद

Thu, 23 Jul 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सहकारी समितियों और किसान सेवा केंद्रों पर सर्वर ठप होने से खाद वितरण प्रभावित है। किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। वे वितरण केंद्रों पर रात 3:00 से ही कतारबद्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज के किसान सेवा केंद्र पर राम सिंह, नीरू सिंह, प्रवीन सिंह, डालचंद, गणेश प्रसाद, अहमद शाह और ओमप्रकाश जैसे किसानों ने समस्या बताई। उनका कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की ज्यादा आवश्यकता है। सर्वर बार-बार ठप होने से उनको बिना खाद लिए लौटना पड़ रहा है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द समस्या दूर कर नियमित खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया कि वे रात 3:00 बजे से लाइन में लगते हैं। खाद का वितरण सुबह 10:00 बजे शुरू होता है। दिनभर में केवल 20-22 किसानों को ही खाद मिल पाती है।
बीजामऊ किसान सेवा समिति के सचिव कुरूराज सिंह ने बताया कि सर्वर ठप होने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित हो रही है।
एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि समिति सचिवों और किसान सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। समितियों का निरीक्षण कर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे। अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें