फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं मिला गन्ने का बकाया भुगतान, किसानों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। क्षेत्र के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कोटेदार द्वारा राशन कार्ड पर निर्धारित यूनिट से कम राशन दिए जाने, खेत की मेड़ पर पेड़ लगाने से हो रहे झगड़ों की समस्या, मनरेगा चालू कराने, गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता राकेश गंगवार के साथ यूनियन के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खंड विकास कार्यालय पर मासिक पंचायत वरिष्ठ किसान नेता सीता राम कश्यप की अध्यक्षता में की गई। इसका संचालन राकेश गंगवार ने किया। ज्ञापन देने वालों में रीत राम गंगवार, नूर अहमद, अनुज कुमार सिंह, आनंद मोहन पटेल, शांति पाल गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा मजदूरी व उचित रेट पर खाद दिलाने की मांग
फरीदपुर। किसानों ने विकासखंड फरीदपुर में पंचायत कर किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम फरीदपुर की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार शुभम पांडे को दिया है। किसानों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत कुइयां उगनपुर में ग्राम हसनापुर के मनरेगा मजदूरों की 50% मजदूरी दी जा चुकी है। शेष मजदूरी 15 जुलाई तक दिलाई जाए। बाजार में धान के बीज की क्वालिटी पूर्ण उचित रेट पर दिलाए जाने की व्यवस्था की जाए। ग्राम कुइया उगनपुर में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों के हो रहे नुकसान को रोकने के लिए पशुओं को गोशाला भिजवाने की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह, मंडल महासचिव राम रईस यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें