फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत

विज्ञापन
भमोरा। मृतक नेमचंद का फाइल फोटो-संवाद
विज्ञापन
भमोरा। ग्राम रामपुर बुजुर्ग निवासी नेमचंद्र (55) जंगल में झोपड़ी व टीन डाल कर रहते थे। वहीं पर अपने पशुओं को पालते थे। नेमचंद्र के पुत्र रामरहीश व मनोज गांव में परिवार के साथ रहते हैं। नेमचंद्र रोज सुबह जंगल से घर आकर खाना खाकर चले जाते थे। शनिवार दोपहर छोटा पुत्र धान की पौध लगाकर घर आया तो उन्हें पता चला कि पिताजी खाना खाने नहीं पहुंचे। इसके बाद खाना लेकर जब वह जंगल में पहुंचे तो नेमचंद्र बेहोश मिले। उन्होंने बड़े भाई रामरहीश को सूचना दी। इसके बाद दोनों अपने पिता को लेकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें