फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों को नहीं मिल रही एनपीके, डीएपी व खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक में किसानों ने एनपीके, डीएपी व खाद न मिलने का मुद्दा उठाया। बैठक के बाद किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया है।
विज्ञापन

फरीदपुर विकासखंड कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें पहुंचे किसानों ने कहा की एनपीके व डीएपी खाद की काफी दिक्कतें हो रही हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। सरकारी दामों पर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद के कारण किसानों की फसल की बुवाई के लिए कोई दिक्कत न हो। इसके लिए तत्काल कदम उठाया जाए। उन्होंने एसडीम फरीदपुर को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना को दिया है।
ग्राम पंचायतों पर नहीं बैठते सचिव
किसानों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत में तैनात सचिव ग्राम पंचायत सचिवालय में महीने में लगभग दो बार बैठे। अभी तक वह ग्राम सचिवालय में नहीं बैठ रहे हैं। गांव में कराए गए विकास कार्यों की सूची ग्राम पंचायत सचिवालय पर लगाने की मांग की। इससे ग्रामीणों को पता चल सके कि उनके गांव में कितनी लागत से और कौन-कौन से कम कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान एमएसपी मूल्य पर खरीदा जाए। कुइयां उगमपुर गांव में नाला स्वीकृत होने के बाद अभी तक इसका निर्माण नहीं कराया गया है। मौके पर संगठन के मंडल महासचिव राम रईस यादव, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें