फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने गए किसान को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मामूली रंजिश में चार लोगों ने शराब के नशे में धुत होकर वारदात को दिया अंजाम, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिरौली। खेत में पानी लगाने गए शिवपुरी गांव के एक किसान की लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। किसान के परिवार ने एक आरोपी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

शिवपुरी गांव के 40 वर्षीय धीरज सिंह चौहान सोमवार रात 11 बजे बाबा कैलाश गिरि धाम के पास खेत में पानी लगाने गए थे। देर रात खेत पर पहुंचे कुछ हथियारबंद लोगों ने उन्हें अचानक दबोच लिया और फिर उनके दोनों हाथ पीछे बांधने के साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर लाठियों से जमकर पीटा। हमलावर उनके जमीन पर गिरने तक उन्हें पीटते रहे। बुरी तरह लहूलुहान होने के बाद जब उनके शरीर में हरकत बंद हो गई तो निकल भागे। कुछ देर बाद पड़ोस के खेत में पानी लगा रहे दूसरे किसान ने धीरज की बाइक खड़ी देखी तो उधर पहुंचे। वहां धीरज को लहूलुहान पड़ा देखकर उनके परिवार को सूचना दी। कोतवाल नरेश त्यागी भी फोर्स के साथ सूचना मिलने पर गांव पहुंचे। घायल धीरज को थाने लाकर मामला दर्ज करने के बाद आंवला के अस्पताल भेजा मगर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने धीरज के पिता बुधपाल सिंह की तहरीर पर गांव के ही पुष्पेंद्र सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुष्पेंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इंस्पेक्टर त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही कुनबे के हैं। पुष्पेंद्र से धीरज की शराब के नशे में कई बार कहासुनी हो गई थी। धीरज ने पुष्पेंद्र पर चोरी का आरोप लगाया था। इसी वजह से पुष्पेंद्र ने कुछ साथियों के साथ पहले शराब पी और फिर डंडों से पीटकर धीरज की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी हत्यारों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें