फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सम्मान निधि पाने वाले 1.77 लाख किसानों की भी नहीं हो पाई फार्मर रजिस्ट्री

Fri, 20 Feb 2026 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किसान सम्मान निधि ले रहे जिले के 1.77 लाख से ज्यादा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नही बन पाई है। जनवरी की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में इस मामले में जिले की 54वीं रैंक आने के पीछे यही वजह बताई जा रही है। अब डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों को पत्र लिखकर इस कार्य को मिशन मोड में पूरा कराने, लापरवाही बरतने वाले या लक्ष्य से कम प्रगति वाले कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कृषि और राजस्व विभाग के साथ ही अन्य विभागों के कार्मिकों जैसे पंचायत सहायक, रोजगार सेवक को भी लगाते हुए जनसेवा केंद्र संचालकों से समन्वय कर लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी है। हालांकि, शासन ने इसके लिए 31 मार्च तक का मौका दिया है।
इनकी तय की जिम्मेदारी
डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री बनाने के कार्य में सभी तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार, डीपीआरओ, उपायुक्त श्रम-रोजगार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस के साथ ही सभी ब्लॉकों के बीडीओ की जिम्मेदारी तय की है। इस कार्य में लगे कार्मिकों को रोज 10 फार्मर रजिस्ट्री बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें