फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुएं में गिरा सांड़, मशक्कतों के बाद गोरक्षकों ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। गांव बंजरिया के जंगल के एक कुएं में मंगलवार की रात एक सांड़ जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे गोरक्षकों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह उसे निकालकर गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन

बंजरिया के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास जंगल में एक कुआं है। किसी तरह रात में सांड़ उसमें गिर पड़ा। जब ग्रामीण वहां से गुजरे तो उन्हें आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों की सूचना पर गोरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, तहसील उपाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह, तहसील संयोजक भूपराम राठौर आदि पहुंचे। बुधवार सुबह कुएं से सांड़ को निकलवाकर उपचार कराया। उसके बाद उसे गोशाला भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें