फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सूदखोर से परेशान किसान ने फंदे से लटककर दे दी जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Wed, 12 Apr 2023 09:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, निगोही (शाहजहांपुर)

सार

मृतक के भाई ने गांव के एक व्यक्ति पर सूदखोरी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि 2014 में उसके भाई ने गांव के व्यक्ति से 50 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव बझेरा-बझेरी निवासी अनिल कुमार पाठक (57) का फंदे से लटका शव मिला। उनका शव खेत के नजदीक नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि सूदखोर ने हत्या कर शव को लटका दिया।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले अनिल कुमार पाठक का शव बुधवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर उनके खेत के नजदीक नीम के पेड़ से लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई पप्पू पाठक ने गांव के एक व्यक्ति पर सूदखोरी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पप्पू पाठक ने बताया कि 2014 में अनिल ने गांव के व्यक्ति से 50 हजार रुपये उधार लिए थे।

कुछ समय बाद उस व्यक्ति ने उनकी 22 एकड़ भूमि पर गन्ने की फसल बो दी। अपनी बेटी की शादी का हवाला देते हुए उसने फसल का अंश भी नहीं दिया था। अगली बार अनिल के फसल लेने पर उसने छह लाख रुपये वापस करने पर जमीन वापस करने की बात कही थी। पप्पू का आरोप है कि आरोपी ने उनकी तीन बीघा जमीन को अपने नाम कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया था। बुधवार को बैनामा कराना था। किसी बात से नाराज होने पर हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


अनिल ने गांव के व्यक्ति से रुपया उधार ले रखा था। उसी के एवज में तीन बीघा जमीन उसके नाम करना चाहते थे। रात में परिजनों से विवाद के बाद आत्महत्या की है। -अमित चौरसिया, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें