फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में किसान की मौत: बेटी ने इंस्पेक्टर के पैरों पर रखा सिर, बोली- मेरे सामने पापा को मार डाला; जानें मामला

Thu, 24 Jul 2025 05:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब राजस्व टीम उसके खेत में पैमाइश कर रही थी। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के पैरों पर किसान की बेटी ने रखा सिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में गांव बंजरिया में बृहस्पतिवार को चकमार्ग की पैमाइश के दौरान किसान पप्पू (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद राजस्व टीम वहां से खिसक गई। परिजन शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर थाने ले आए और वहां हंगामा किया। मृतक की बेटी रूबी ने इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र नैन के पैरों पर सिर रखकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि मेरे सामने ही पापा को मार डाला। रात दस बजे बेटे कल्लू की तहरीर पर फरीदपुर थाने में ग्राम प्रधान रामरहीस, उसके भाई शिवराज, बेटे विजयपाल उर्फ गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


मृतक के बेटे कल्लू ने बताया कि दोपहर में कानूनगो की मौजूदगी में राजस्व व पुलिस टीम 80 मीटर लंबे चकमार्ग की पैमाइश करने आई थी। प्रधान के कहने पर टीम ने गलत तरीके से पैमाइश कर उनके खेत में पूरा चकमार्ग निकाल दिया। इसी दौरान टीम के सामने उसके पिता पप्पू की मौत हो गई। पुलिस पहुंची तो आक्रोशित परिजनों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। राजस्व टीम को मौत का जिम्मेदार बताकर कर्मियों को गांव में बुलाने की जिद की। इसके बाद परिजन पप्पू के शव को को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर फरीदपुर थाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें- UP: आधी रात को प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, ड्रोन वाला चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा; दो घंटे तक हुआ ड्रामा
विज्ञापन


वहां कल्लू ने गांव के प्रधान सहित उसके साथियों पर लाठी मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। राजस्व टीम को भी दोषी ठहराते हुए मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर पप्पू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने कल्लू की मौत की पुष्टि कर दी। कल्लू के भाई सत्येंद्र ने बताया कि प्रधान व उसके परिजनों ने उनके पिता को खेत में जाकर धमकाया और सिर पर पीछे की तरफ डंडा मारा।

विज्ञापन

खेत में मकान बनाकर रहता है परिवार
पप्पू यादव का परिवार गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रहता है। परिजनों के मुताबिक, उनके खेत की मेड़ से लगा करीब 80 मीटर लंबा चकमार्ग है। राजस्व टीम प्रधान की शह पर इसकी पैमाइश कर रही थी। पप्पू यादव के बेटे बलवीर ने बताया कि परिवार एक वर्ष से कृषि भूमि कम होने की शिकायत अधिकारियों सहित सीएम पोर्टल और संपूर्ण समाधान दिवस में कर रहा था, पर कहीं सुनवाई नहीं हुई। उनकी लगभग डेढ़ बीघा जमीन मौके पर कम है। प्रधान इस खेत से ही चकमार्ग निकलवाना चाहता है। साथ ही, उनके परिवार ने ग्राम प्रधान पर सरकारी तालाब कब्जाने का आरोप लगाकर भी शिकायतें की थीं।

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम चकमार्ग की पैमाइश करने गई थी। इस दौरान किसान की मौत हो गई। मौके पर कोई झगड़ा नहीं हुआ था। परिजनों के आरोप के मुताबिक, गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट लिख ली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत मिल रही थी। इस पर टीम गठित कर चकमार्ग का चिह्नीकरण कराया गया। नक्शे के आधार पर टीम चकमार्ग की पैमाइश कर लौट आई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें