फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दो किसान गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कुआंडांडा सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के गांव वेवल बरकतपुर निवासी विजेंद्र (52) व अमृति गांव निवासी देवेंद्र (42) बाइक से अपने गांव से फरीदपुर आ रहे थे। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरा केशोपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कुआंडांडा सीएचसी भिजवाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान विजेंद्र की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें