फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिटाई से घायल किसान की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, आरोपी फरार

Tue, 28 Mar 2023 02:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

 गांव मगरासा निवासी किसान राजपाल को दो दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा था, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर पनपी रंजिश में कुछ लोगों ने एक किसान को बेरहमी से पीटा। परिजनों ने घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की रात किसान की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। किसान की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के गांव मगरासा निवासी 54 वर्षीय किसान राजपाल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। अस्पताल में मौजूद मृतक के घरवालों ने बताया कि राजपाल की गांव में रहने वाले ओमप्रकाश से गहरी दोस्ती थी। पांच वर्ष पूर्व राजपाल ने अपनी दस बीघा जमीन ओमप्रकाश को बेची थी। ओमप्रकाश ने रजिस्ट्री कार्यालय से गांव पहुंचते ही रकम देने का वादा किया था लेकिन मुकर गया। दोनों में रंजिश पैदा हो गई थी। 

उमेश पाल अपहरण कांड: बरेली से प्रयागराज तक खौफ में रहा अशरफ; पढ़ें- 10 घंटे के सफर की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपाल दो दिन पहले अपने किसी काम से घर से बाहर गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। घरवालों ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश ने उसकी जमकर पिटाई की और मृत समझकर गन्ने के खेत में डालकर फरार हो गया। गांव के एक युवक ने उन्हें देखा और घरवालों को सूचना दी। घरवाले राजपाल को जिला अस्पताल ले आए, जहां बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें