फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार और दीवार के बीच दबकर किसान की मौत, ढलान पर खड़ी थी गाड़ी... अचानक चल पड़ी

Sat, 27 Jun 2026 01:55 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव में कार और दीवार के बीच दबने से किसान की मौत हो गई। उनके घर के बाहर ढलान पर पड़ोसी की कार खड़ी थी। वह अचानक चल पड़ी थी। उसने रोकने के प्रयास में वह कार और दीवार के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
अर्जुन कुमार का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में 42 वर्षीय किसान अर्जुन कुमार कार और दीवार के बीच बुरी तरह दब गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अर्जुन के चाचा ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अर्जुन अपने घर के बाहर खड़े थे। उनके दरवाजे के पास पड़ोसी की कार खड़ी थी। अचानक कार पीछे की ओर चलने लगी। ढलान पर बढ़ रही कार को अर्जुन ने रोकने की कोशिश की। इस प्रयास में वह कार और दीवार के बीच दब गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उपचार के दौरान तोड़ा दम 
अर्जुन के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। शुक्रवार रात उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


मौत की खबर मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उनकी पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। वह खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें