फरीदपुर। ट्रेन के आगे कूद कर बुधवार को किसान ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार फरीदपुर थाना क्षेत्र के गुलाब नगर ढकनी गांव निवासी राजेंद्र कुमार पाली (38) अविवाहित थे। वह मानसिक बीमार थे, जिनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे पितांबरपुर स्टेशन पर शाहजहांपुर से बरेली को जाने वाली ट्रेन के आगे वह कूद गए। मृतक राजेंद्र तीन भाइयों में तीसरे नंबर के थे। संवाद