सिरौली। जंगली सूअर ने एक किसान पर हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। उसे बरेली रेफर किया गया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी पप्पू बृहस्पतिवार शाम अपने खेत पर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में एक तालाब के पास बैठ गए। तभी एक साथ तालाब में मौजूद जंगली सूअर बाहर निकले और उनपर सीधे हमला बोल दिया। हमले में उनके पैर में चोट लगी है। बमुश्किल लहूलुहान हालत में वह अपने घर आए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के अभाव में बरेली रेफर कर दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी विनोद ने बताया कि इस इलाज का इंतजाम सिरौली में नहीं है। इसलिए बरेली भेजा गया है। संवाद