दौड़ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत: विद्यालय
मीरगंज। बीईओ राजेश कुमार के निर्देशन में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान में ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डाॅ. डीसी वर्मा ने किया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग में आयोजित कबड्डी एवं खो-खो में बालक व बालिका दोनों स्तरों पर न्याय पंचायत चुरई दलपतपुर की टीम प्रथम रही।
बालिका वर्ग से 50 मीटर दौड़ में रजिया, 100 मीटर बालक वर्ग में सचिन, 200 मीटर बालिका वर्ग में खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में विपिन, 200 मीटर बालिका वर्ग में सरिता और 400 मीटर बालिका वर्ग में शिवानी, 600 मीटर बालिका वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया।
ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद गंगवार आदि मौजूद रहे। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया कि खेल के माध्यम से मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेल शिक्षा के साथ बहुत जरूरी है। समापन समारोह के अवसर पर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार भी उपस्थित हुए।