बरेली। अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स 30 अंडर 30 इंडिया–2026 की सूची में बरेली के फरमान हसन खान उर्फ फरमान मियां का नाम दर्ज हुआ है। यह उनकी खामोश और निरंतर सेवा की सबसे बड़ी तस्दीक है।
विज्ञापन
इसमें उस मरकज का भी योगदान है, जहां से बरसों से इल्म, तहजीब और इंसानियत का पैगाम दुनिया तक पहुंचता रहा है। इस साल की सूची में फरमान मियां इकलौते मुस्लिम चेहरे के रूप में शामिल हैं। फरमान मियां दरगाह आला हजरत से जुड़े उस विचार के प्रतिनिधि हैं जो मजहब को इंसानियत की सेवा से जोड़ता है।
जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव और आला हजरत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक के तौर पर उन्होंने धर्म को विवाद नहीं, बल्कि विकास का औजार बनाया।
विज्ञापन
गरीब बच्चों की शिक्षा हो या बीमार और बेसहारा लोगों की आंखों का इलाज, जरूरतमंदों की तात्कालिक और दीर्घकालिक मदद की बात हो, वह मौके पर खड़े नजर आते हैं। संवाद