फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत की मिट्टी बेची, खनन माफिया ने नहीं दी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बेटे का उपचार कराने के लिए एक दिव्यांग ने अपने खेत की मिट्टी एक खनन माफिया के हाथ 73,600 रुपये में बेच दी, लेकिन खनन माफिया ने दिव्यांग के रुपए नहीं दिए। इससे परेशान होकर दिव्यांग ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सतुईया खुर्द गांव के लालता प्रसाद नेत्रहीन हैं। उनका बेटा बीमार होने पर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के रुपये की व्यवस्था न होने पर दिव्यांग ने क्षेत्र के खनन माफिया के हाथ अपने खेत की मिट्टी बेच दी। खनन माफिया ने 13000 रुपये दे दिये, लेकिन 60600 रुपये अभी तक नही दिए। इस मामले इंस्पेक्टर अपराध विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें