फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुस्तकालय में बैठे छात्र पर गिरा पंखा, बाल-बाल बचा

Fri, 04 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के पुस्तकालय में बृहस्पतिवार को चालू सीलिंग फैन छात्र के ऊपर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। छात्र को चोटें आईं। उसका उपचार कराया गया। बताया जा रहा है कि यह पंखा हाल ही में लगाया गया था।
विज्ञापन

चोटिल जतिन मौर्य ने बताया कि वह बायोटेक्नोलॉजी के द्वितीय वर्ष का छात्र है। दोपहर करीब 1:15 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ बॉयज सेक्शन में खिड़की के पास बैठा था। गर्मी से राहत के लिए यहां पंखा चल रहा था। अचानक से पंखा उसके ऊपर ही गिर गया। हादसे में उसके सिर पर हाथ पर खरोंच आने के साथ ही शरीर में कई जगह गुम चोटें भी आई हैं।
साथ बैठे छात्रों ने बताया कि पंखा गिरने का अंदेशा पहले से था। इसकी शिकायत भी की गई, मगर इसे न तो सही कराया गया और न ही बदलवाया गया। छात्र अभय व आजाद ने बताया कि पास में जाल पर लगे कांच के शीशे भी गिरताऊ हैं। इन्हें भी हटवाया जाए।
विज्ञापन

हादसे के बाद पंखे को हटा दिया गया। पुस्तकालय अध्यक्ष शकुंतला सिंह ने बताया कि पंखा नया था। फिलहाल सभी पंखों की जांच के लिए लिखा गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें