फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फैमिली ट्रेन का हुआ शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को महाभारतकालीन लीलौर झील के पास चलने को तैयार खड़ी फैमिली ट्रेन का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। शासन इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने की योजना बना रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आंवला में कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जैसे गुरु द्रोणाचार्य का गांव गुरगांव, रामनगर का किला, हनुमान मंदिर जहां भीम ने बजरंग वली की पूजा की, भीम गदा, जैन मंदिर आदि हैं। इनको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने कहा कि महाभारत कालीन यह यक्ष सरोवर पूरे बरेली मंडल के लिए धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि झील में हर समय भरपूर पानी के लिए पंपिंग सेट लग चुके हैं। नाव, स्टीमर चालू हो गए हैं। फैमिली ट्रेन भी शुरू हो गई है। यहां आने वाले पर्यटक इसका आनंद ले सकेंगे। यहां पर नैनीताल झील जैसी मोटरबोट, लकड़ी की नाव भी चलवाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विश्राम गृह का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक एमपी आर्य, एमएलसी महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सीडीओ देवयानी, भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें