फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान की सीख देता है तीन पीढ़ी का परिवार 

Thu, 16 Feb 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Family of three generations of the vote makes learning - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त परिवार की परंपरा धीरे- धीरे गायब हो रही है लेकिन शहर के खंडेलवाल परिवार की तीन पीढ़ी आज भी साथ रह रही है और मतदान के दिन एक साथ वोट करने जाते हैं। परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य कैलाशनाथ खंडेलवाल (90) अपनी पत्नी मिथिलेश कुमारी (85) के अलावा 19 सदस्याें के साथ वोट करते हैं। इस बार इनके परिवार की एक और सदस्य पहली बार वोट दे रही हैं। 
विज्ञापन

कैलाशनाथ और मिथलेश के बेटे प्रेमनाथ इनकी पत्नी रानी देवी, राजकुमार और पत्नी सुमन व कमल कुमार पत्नी सुषमा काफी समय से अपने बाबू जी के साथ वोट देते आ रही हैं। प्रेमनाथ के बेटे आनंद व उनकी पत्नी श्वेता, अमित की पत्नी निधि और पुनीत की पत्नी शुुचि भी वोट देने में पीछे नहीं है। राजकुमार के बेटे गोपाल और आकांक्षा ने भी वोट किया। राजकुमार की बेटी राधिका ने पहली बार वोट दिया। कमल के बेटे राघव और ऋषभ ने भी वोट डाला। खंडेलवाल परिवार में 2019 के लोक सभा चुनाव में आनंद के बेटे माधव वोट देने के काबिल हो जाएंगे। इस साल पहली बार वोट देने वाली राधिका बताती हैं कि उनको खुशी है कि वे एक ऐसे परिवार में पैदा हुई हैं जहां मतदान का महत्व बताया जाता है। मैं वोट देने को लेकर काफी उत्साहित थी। आज मैंने अपने पहले मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें