फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश: प्रेम विवाह करने पर नाराज घरवालों ने युवती को पीटा, फिर छिड़का केरोसिन

Thu, 08 Jun 2023 06:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवती ने दूसरी बिरादरी के लड़के से प्रेम विवाह किया है। इससे उसके घरवाले खफा हैं। बुधवार रात युवती के मां-बाप और मुंहबोले भाई ने उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
युवती ने किला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में युवती के प्रेम विवाह करने से नाराज परिवार वालों ने उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर युवती किला थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके माता-पिता और मुंहबोले भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


बाकरगंज पपीते वाली गली निवासी शिफा के मुताबिक उसने बाकरगंज निवासी शाजेब से प्रेम विवाह किया था। दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन शाजेब की जाति अलग है। इस कारण शिफा के परिजनों को शादी से ऐतराज था। हालांकि बाद में शिफा के परिजनों ने प्रेमी जोड़े को अपनाने का नाटक किया। 

विज्ञापन

बुधवार रात की है घटना 

शिफा का पिता तस्लीम उसे अपनी सुपुर्दगी में घर ले गया। घर ले जाकर तस्लीम बेटी के साथ मारपीट करने लगा। बुधवार रात शिफा की मां तरन्नुम, पिता तस्लीम और मुंहबोले भाई जुनैद ने शिफा को बेरहमी से पीटा। शिफा के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगे। 

अश्लीलता करने वाले थानेदार का काला चिठ्ठा: लड़कियों को भेजता था गंदे मैसेज, न्यूड होकर करता था वीडियो कॉल

शिफा जान बचाकर घर से निकल गई और भागते हुए किला थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर किला थाने में तरन्नुम, तस्लीम और जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शिफा के आरोपों की सत्यता का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें