फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार वाले बोले : रामगंगा नदी में डूबे नहीं बच्चे, डुबोकर हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा में डूबकर मरे दो किशोरों के परिवारवाले ग्रामीणों के साथ रविवार सुबह थाना घेरने पहुंच गए। वहां उन्होंने प्रदर्शन किया। आरोप था कि चार और लड़के साथ नहाने गए थे, वहां उनके बेटों को डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने इन्हें मौके पर ले जाकर स्थानीय लोगों से बात कराई और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट दिखाई तो वह माने।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता दो किशोर विनीत व सत्यम के शव शनिवार शाम रामगंगा नदी में डैम के पास उतराते हुए मिले थे। पुलिस दोनों के शव ले आई। रविवार सुबह दोनों के परिजनों के साथ बस्ती के लोग सुभाषनगर थाने पहुंच गए। इन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जांच की मांग की। थाने पर बढ़ रही भीड़ को इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने समझाने की कोशिश की। सत्यम के पिता संजय सिंह व विनीत की मां ने बताया कि साथी लड़का उनके बेटों को बुलाकर ले गया। श्मशान घाट के पास शराब पार्टी करने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की डंडे से पीटकर हत्या कर दी और फिर रामगंगा में डुबो दिया। रामगंगा किनारे मंदिर पर रहने वाले पुजारी समेत वहां के ग्रामीणों ने यह घटना देखी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें