फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को दी प्रेम करने की सजा: मां-पिता ने गला घोंटकर मारा, गड्ढे में दफनाया, फिर शव गलाने के लिए डाला नमक

Wed, 19 Aug 2026 10:50 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली)

सार

हाफिजगंज में प्रेम प्रसंग के चलते 28 जुलाई को किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। माता-पिता फरार, चाचा हिरासत में है। खेत से शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली जिले के अलीगंज क्षेत्र के गांव हाफिजगंज में गांव के ही सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग में किशोरी की गला घोंटकर हत्या करने और शव को खेत में दफन कर मामले को खत्म करने वाले किशोरी के माता-पिता घर में ताला लगाकर फरार हैं, जबिक हत्या में शामिल चाचा पुलिस हिरासत में हैं, जिससे पूछताछ जारी है। घटना को अंजाम बीती 28 जुलाई को दिया गया। मंगलवार देर शाम किशोरी के चाचा की निशानदेही पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खेत में साढ़े छह फीट गड्ढा खोदकर अधगले शव को निकाला गया। शव को जल्दी गलाने के लिए नमक का उपयोग किया गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया गया।

विज्ञापन

किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को जब हुई तो उन्होंने उससे बात करने को मना किया, लेकिन किशोरी नहीं मानी। इस बात से नाराज उसके परिजनों ने उसकी शादी करने के लिए लड़का तलाशना शुरू किया। इसके बाद भी किशोरी अपने प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही।

बताया जा रहा है कि पूर्व में किशोरी ने अपने परिवार की महिलाओं के गहने भी अपने अपने प्रेमी को दे दिए, जिनको पंचायत के बाद लौटाया गया। काफी समझाने के बाद भी जब किशोरी ने अपने प्रेमी से बात करना बंद नहीं की तो किशोरी के माता-पिता और चाचा ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव रात में ही खेत में ले जाकर साढ़े छह फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और उसमें नमक डालकर गड्ढा पाट दिया। 
विज्ञापन

जब शव बरामद हुआ तो शव के गले में गमछा बंधा था, जिसमें कई गांठें लगी थीं और त्रिपाल में लपेटकर शव को दफनाया गया था। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम की मौजूदगी में लगभग तीन घंटे तक खेत में मजदूरों ने फावड़े से खोदाई की जिसके बाद शव को बरामद किया जा सका। इस मामले में अभी तक थाने में किसी की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। किशोरी के प्रेमी ने एसएसपी बरेली से कॉल कर घटना के बारे में अवगत कराया था। इसके बाद पुलिस की ओर से डीएम की अनुमति लेकर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें