चूड़ी पहनाने के दौरान आवाज होने पर परिजन जाग गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। चीख-पुकार मचने पर आस-पड़ोस के लोग जाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई और युवक को थाने ले आई।
थाना प्रभारी चेतराम वर्मा ने बताया कि लड़की के परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। उधर, गांव में इस मामले की दिनभर चर्चा होती रही।