फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातघर के तार के करंट से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Sat, 19 Oct 2024 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में एक बरातघर की दीवार पर लगे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लाया गया तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने मामले में बरातघर मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
बरातघर के सामने सड़क पर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में शुक्रवार को बरातघर की दीवार पर लगे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर बाबूराम मौर्य (59) की मौत हो गई थी। इस मामले में कार्रवाई न होने से खफा मृतक के परिजनों ने शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव को बरातघर के सामने शाही मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के कार्रवाई के आश्वासन पर शाम पौने छह बजे शव को सड़क से हटाया गया। 

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला भिटौरा निवासी बाबूराम मौर्य गुरुवार को घास काटने गए थे, लेकिन रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर उनके भाई ओमप्रकाश मौर्य ने गुमशुदगी दर्ज करने की तहरीर दी। गुमशुदगी दर्ज हो पाती इससे पहले ही शुक्रवार दोपहर के बाद उनका शव विजय लक्ष्मी बरातघर के पीछे दीवार के पास खेत में मिला था। उनके हाथ में दीवार से लटक रहे तार था। 

विज्ञापन

पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप 
परिजनों के मुताबिक घास काटते समय उन्होंने जैसे ही तार पकड़ा होगा, वैसे करंट लगने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी। थानाध्यक्ष लिखने का भरोसा देते रहे। शनिवार को पोस्टमार्टम से पहुंचे शव को परिजनों ने मोहल्ले के लोगों और महिलाओं के साथ करीब पौने पांच बजे बरातघर के सामने शाही मार्ग पर रख दिया। इससे लंबा जाम लग गया। 

सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। मृतक के परिजनों को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, लेकिन परिजन रिपोर्ट की कॉपी पर अड़ गए। करीब एक घंटे के बाद परिजन रोड से हटकर बरातघर गेट पर पहुंच गए। वहीं सड़क पर यातायात सुचारू हो गया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने उन्हें रिपोर्ट लिखने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शाम करीब सवा छह बजे शव लेकर घर चले गए। करीब एक घंटा से अधिक समय चले हंगामा के बाद भी कोई उच्च अधिकारी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें