फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं बन सका फैमिली आईडी कार्ड, खाली हाथ लौटे सैकड़ों लोग

विज्ञापन
सभागार फैमिली आईडी बनवाने के लिए गांवों से पहुंची महिलाएं भटकते हुई
विज्ञापन
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक पर बुधवार को फैमिली आईडी कार्ड बनवाने के लिए आयोजित शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोगों को निराश लौटना पड़ा। कारण मोबाइल फोन पर ओटीपी का न आना था।
विज्ञापन

राशन कार्ड से वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए फैमिली आईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया। बुधवार सुबह से ही गांवों से लोग ब्लॉक आने शुरू हो गए। 11 बजे तक सैकड़ों की तादाद में महिलाओं, बुजुर्गों व पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। फैमिली आईडी बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन ओटीपी न आने की समस्या के चलते एक भी आईडी नहीं बन सकी। गांवों से आए लोग शाम तक इधर-उधर भटकते रहे। जिस मीटिंग हॉल में फैमिली आईडी बनाने का काम होना था। वहां ताला लगा दिया गया।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
झाऊनगला गांव की राधा देवी, मनीषा, गीता देवी, सावित्री आदि ने बताया कि वह अपने घर व खेती आदि का काम छोड़कर ब्लॉक आए, लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी। खंड विकास अधिकारी अनुज कुमार सक्सेना आंवला बैठक में थे। एडीओ पंचायत अभय कुमार आर्य ने बताया कि ओटीपी की समस्या के निदान के लिए लखनऊ तक बात की गई, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण निदान नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें