फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो वादा करो ठंडी दाल नहीं खिलाओगी

Sun, 25 Jan 2015 01:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंडी दाल परोसने जैसी मामूली बात ने नवविवाहित दंपति की गृहस्थी की चूलें हिला दीं। गुस्साए पति ने पत्नी पर हाथ उठा दिया तो पत्नी भी उसे छोड़कर मायके जा बैठी। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों ने दोनों को समझाया तो वे साथ-साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के एक युवक का विवाह आठ दिसंबर 2013 को सुभाषनगर के बंशीनगला की युवती से हुआ था। मजदूरी करने वाले युवक के मुताबिक आठ जनवरी को जब वह काम से लौटा तो पत्नी ने उसे ठंडी दाल ही परोस दी। उसने उलाहना दिया तो वह उसे जवाब देने लगी। कहासुनी होने के बाद उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इससे पत्नी इतनी ज्यादा नाराज हो गई कि 11 जनवरी को वह मजदूरी करने गया तो उसके पीछे मायके वालों को बुला लिया। गुस्से में घर का सारा सामान इधर-उधर फेंककर वह मायके वालों के साथ घर छोड़कर चली गई। शाम को घर लौटने के बाद उसने पत्नी को गायब पाया तो ससुराल में संपर्क किया। तब उसे पता चला उसकी पत्नी मायके चली गई है। युवक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। शनिवार को पति-पत्नी को बुलाकर परिवार परामर्श केंद्र में मामले की सुनवाई की गई। काउंसलरों ने दोनों को समझाया तो वह साथ रहने को राजी हो गए।
00
क्या हुआ तेरा वादा...
सामूहिक विवाह समारोह में तो दहेज रहित शादी का वायदा कर फेरे लिए थे लेकिन दो-ढाई साल बाद ही मन डोल गया। कांकरटोला की एक महिला ने बताया कि उसके पति बीमार हैं। वह घरों में काम करके परिवार का पेट पालती है। वर्ष 2011 में एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उसकी बेटी से ब्राह्मपुरा निवासी युवक ने विवाह किया था। उसकी बेटी की दो बेटियां भी हो चुकी हैं। अब युवक उनसे दहेज में बाइक मांग रहा है। बाइक न देने उसने उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

00
...पत्नी जाए भाड़ में, बहन को नहीं छोड़ूंगा
परिवार परामर्श केंद्र तीसरा मामला नरकुलागंज का सुना गया। पुराने शहर की युवती ने शिकायत की कि उसकी शादी दो साल पहले नरकुलागंज के युवक से हुई। कुछ ही दिन बाद उसने उसे घर से निकाल दिया गया। युवती का आरोप था कि उसके पति की शादीशुदा बहन उसके घर रहती है। उसकी ही वजह से पति से उसका झगड़ा होता है। काउंसलरों ने जब युवक को सुनवाई के लिए बुलाया तो वह यह कहते हुए भाग गया कि बहन को नहीं छोड़ूंगा, पत्नी चाहे भाड़ में जाए। काउंसलर उसे रोकते ही रह गए लेकिन वह भाग गया। काउंसलरों ने युवक के खिलाफ एफआईआर लिखाने की बात कहते युवती के आश्वासन देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें